फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sheila's eye was knocked out by the brick, her nose was broken and her brain was damaged.

Sonebhadra News: ईंट के वार से बाहर आ गई थी शीला की आंख, नाक टूटी और ब्रेन भी क्षतिग्रस्त हुआ

Wed, 18 Mar 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sheila's eye was knocked out by the brick, her nose was broken and her brain was damaged.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के गंभीर निशान मिले, आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया
विज्ञापन

- आर्थिक तंगी की वजह से फुलवरिया वरुणा नदी किनारे परिजनों ने दफनाया शव

अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती में शीला देवी की सिर कूंच कर हत्या मामले के आरोपी बेटे घनश्याम को मंगलवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने ईंट से माथे पर इतनी तेज मारा था कि उसकी मां की बायीं आंख निकल गई थी। नाक टूट गई। ब्रेन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस के मताबिक, शीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घनश्याम जब ईंट से वार कर रहा था तब शीला की छोटी बहू ने छत से देखा था। वह कांप रही थी।
आरोपी घनश्याम ने सोमवार को मां शीला देवी की ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी थी। सरिया से भी वार किया था। मंगलवार की दोपहर बाद परिजनों ने शीला देवी का अंतिम संस्कार किया। परिजनों के मुताबिक शीला की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उसके शव को फुलवरिया के पास वरुणा नदी के किनारे दफना दिया। आर्थिक तंगी के चलते ही लकड़ी के इंतजाम नहीं किए जा सके। घाट पर भी रुपये देने पड़ते हैं। हालांकि ग्राम प्रधान रामा देवी ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने स्वेच्छा से शव को दफनाया है। मंडुवाडीह के थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

400 रुपये और मांग रहा था आरोपी
मंडुवाडीह पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सोमवार को एक संस्था की ओर से शीला को उपहार में साड़ी और 100 रुपये दिए गए थे। घनश्याम को लगा कि मां को 500 रुपये मिले हैं। नशे के लिए रुपये की मांग पर घनश्याम अड़ा तो शीला ने उसे 100 रुपये थमा दिए थे। 400 रुपये की और मांग करते हुए घनश्याम ने पहले मां का गला दबाया फिर पास में पड़ी ईंट और सरिया से माथे, सिर पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशनरी के संपर्क में थी शीला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शीला देवी पिछले कुछ महीने से मिशनरी से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। उसका आना-जाना लगा रहता था।
बड़े भाई के कंधे पर दांत से काट चुका था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घनश्याम परिवार में आए दिन विवाद करता था। कुछ महीने पहले बड़े भाई रामबाबू के कंधे पर दांत से काट लिया था। रामबाबू को अस्पताल में उपचार कराना पड़ा था। भतीजे, भतीजी को भी धमकाता और पीटता था। उसकी हरकतों से परिजन अजीज आ चुके थे। हत्या के बाद भुल्लनपुर पंचायत भवन के आसपास लोगों की भीड़ रही। घर की महिलाएं गमगीन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed