फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shallow wires and poles will not be able to be replaced now

तो अभी नहीं बदले जा सकेंगे जर्जर तार व खंभे

Thu, 08 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shallow wires and poles will not be able to be replaced now
सोनभद्र। एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में जर्जर तार और खंभे बदलने के लिए विभाग की तरफ से कराया जा रहा सर्वे अभी पूरा नहीं हो सका है। सर्वे पूरा कर अप्रैल माह से जर्जर तार और खंभे बदले जाने का दावा किया गया था, लेकिन अभी नगवां ब्लॉक में सर्वे पूरा नहीं हो सका है। सर्वे पूरा होने पर ही जर्जर तार और खंभे बदले जाएंगे।जिले में दस ब्लॉकों में कुल 629 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि राजस्व गांवों की कुल संख्या 1398 हैं। किसी गांव में चार दशक पहले तो किसी गांव में पांच दशक पहले के बिजली तार एवं खंभे लगे है। कई गांवों में लगे बिजली के तार एवं खंभे जर्जर हो गए है। विद्युत निगम ग्रामीण इलाकों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में जर्जर तार और खंभे का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कर रही प्राइवेट एजेंसी को 31 मार्च तक सर्वे पूरा करके एक अप्रैल से जर्जर तार और खंभे बदलना था। राबर्ट्सगंज डिविजन के राबर्ट्सगंज, चतरा और घोरावल ब्लॉक में सर्वे पूरा तो हो गया है, लेकिन अभी करमा ब्लॉक में सर्वे नहीं हो सका है। जबकि नगवां ब्लॉक में सर्वे चल रहा है। ऐसे में अभी जर्जर बिजली के तार एवं खंभे बदलने में समय लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे पूरा होने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed