फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shahganj defeated Robertsganj by 83 runs

शाहगंज ने राबर्ट्सगंज को 83 रन से हराया

Thu, 14 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shahganj defeated Robertsganj by 83 runs
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे 20वॉ चौधरी गोविंद सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा लीग मैच विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज व प्रकाश पाली क्रिकेट क्लब राबर्ट्सगंज के बीच हुआ। शाहगंज के कैप्टन इरशान खां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 16 ओवर के मैच में शाहगंज ने 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए। शाहगंज टीम से बल्लेबाजी करते हुए जतिन ने 53 गेंद पर 11 चौका 10 छक्के की मदद से 119 रन बनाए। रोहित ने 10 गेंद पर 36 रन, फैजल ने 12 गेंद पर 12 रन बनाया। राबर्ट्सगंज से गेंदबाजी करते हुए नफासत व संतोष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम 14 ओवर में 115 रन पर ही आल आउट हो गई। राबर्ट्सगंज से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने 14 रन पोपट ने 26 रन व संदीप ने 24 रन अपनी टीम के लिए बनाए। शाहगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जतिन ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट रोहित ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल की। इस मैच के अंपायर सुधीर कुशवाहा व शाहरुख खान रहे कमेंट्री अमृत गुप्ता स्कोरर अमन खान ने किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. एसपी सिंह ने जतिन को दिया। यहां भाजपा नेता माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, खुर्शीद, दीपक, गोलू, अनिल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed