फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   seventh unit on production

उत्पादन पर ले ली गई सातवीं इकाई

Tue, 29 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 29 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
seventh unit on  production
लाल बल्‍ब
पखवारेभर पूर्व अनुरक्षण के लिए बंद की गई 500 मेगावाट वाली सातवीं इकाई सोमवार की देर रात उत्पादन पर ले ली गई। मंगलवार को दोपहर बाद इसका उत्पादन ढाई से तीन सौ मेगावाट तक पहुंच गया। इसी के साथ परियोजना का उत्पादन भी 1800 वाट से बढ़कर 2100 मेगावाट हो गया। रात में इकाई को पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर लेकर लगातार तीस दिन पूरी क्षमता से उत्पादन पैदा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



राख बांध पर पूर्ण रूप से निर्मित अनपरा-डी की पहली, दूसरी (अनपरा की छठवीं, सातवीं) को एक साथ पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर लेकर क्षमता से अधिक उत्पादन का रिकार्ड बनाया जा चुका है। छठीं इकाई को लगातार तीस दिन तक पूरी क्षमता से संचालन का लक्ष्य भी सोमवार रात पूरा कर लिया गया। अब सातवीं इकाई से तीस दिन लगातार पूर्ण क्षमता से उत्पादन लिया जाना बाकी है, जिसकी प्रक्रिया देर रात से शुरू की जाएगी। बता दें कि छठवीं इकाई का उत्पादन वाणिज्यिक घोषित हो चुका है। सातवीं की भी प्रक्रिया पूरी कर, इसकी मंजूरी के लिए अक्तूबर में ही उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि सातवीं इकाई उत्पादन पर आ चुकी है। मंगलवार देर रात तक इससे पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी के साथ इससे लगातार तीस दिन तक पूरी क्षमता से बिजली पैदा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया कि  छठीं इकाई से लगातार तीस दिन पूर्ण क्षमता  से उत्पादन का लक्ष्य सोमवार की रात ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed