Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven devotees walked 650 km in the hope of having a 'darshan' of Ram Lalla.

Sonebhadra News: रामलला के दर्शन की आस में 650 किमी पैदल चले सात श्रद्धालु

Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven devotees walked 650 km in the hope of having a 'darshan' of Ram Lalla.
बभनी। भगवान श्रीराम के दर्शन की अभिलाषा लेकर ओडिशा के कालाहांडी जिले से अयोध्या धाम की पदयात्रा पर निकले सात रामभक्त 650 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार रात बभनी पहुंचे। यहां श्रीहरि शंकर मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह असनहर स्थित श्रीहरि शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए। ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना क्षेत्र के बड़गुमर गांव निवासी सातों श्रद्धालुओं ने 17 सितंबर को पदयात्रा शुरू की थी। यात्रा के दौरान वे भवानीपटना, जूनागढ़, बलांगीर, पदमपुर, कोरबा, सरगुजा और बलरामपुर होते हुए बभनी पहुंचे। खराब मौसम के कारण कुछ स्थानों पर उन्हें एक-दो दिन रुकना भी पड़ा। दल के प्रमुख नाथ गोपाल ने बताया कि सभी श्रद्धालु प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। अब तक करीब 650 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। लगभग एक हजार किलोमीटर की इस यात्रा का उद्देश्य अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करना और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करना है। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सैकड़ों मंदिरों में दर्शन-पूजन भी कर रहे हैं। नाथ गोपाल ने बताया कि पैदल तीर्थयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं है, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी है। प्राकृतिक वातावरण में पैदल चलते हुए ईश्वर का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और श्रद्धा-आस्था मजबूत होती है। पदयात्रा में नाथ गोपाल के साथ महेंद्र गोपाल, चम्पे सरोवर, दुर्जोधन गोपाल, निराकार मांझी, सुशील गोपाल और टुन्नु गोपाल शामिल हैं। कठिन रास्तों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद सभी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। भगवान श्रीराम के दर्शन की कामना लेकर सातों रामभक्त अयोध्या धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed