फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven crores approved for the development of Jugal village

Sonebhadra News: जुगैल गांव के विकास के लिए सात करोड़ मंजूर

Mon, 25 Nov 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seven crores approved for the development of Jugal village
सोनभद्र। आदिवासी बहुल गांवों में विकास को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इस क्रम में जनजातीय बहुल जुगैल गांव के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से सीसी रोड निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चोपन ब्लॉक का जुगैल गांव ओबरा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां जनजातीय वर्ग की बहुलता है। नेटवर्क सुविधा से वंचित गांव के कई टोलों में पहुंचने के लिए अच्छी सड़कों का अभाव है। बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं भी बेहतर नहीं हो पाई हैं। जनजातीय बहुल गांवों को संवारने के मकसद से समाज कल्याण विभाग धनराशि मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत जुगैल गांव का चयन किया गया है। इसके लिए सात लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से गांव में सीसी रोड, सोलर स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य होंगे। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को नामित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि स्वीकृत धनराशि की पहली किश्त आवंटित कर दी गई है। ई टेंडरिंग के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर शीघ्र कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed