फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Server failure on the last day of the month, people who came for OTS are upset

Sonebhadra News: महीने के अंतिम दिन सर्वर हुआ फेल, ओटीएस के लिए आए लोग परेशान

Sat, 28 Feb 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Server failure on the last day of the month, people who came for OTS are upset
रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली निगम कार्यालय में ओटीएस के आखिरी दिन लगी उपभोक्ताओं की भीड़, संवाद
सोनभद्र। बिजली निगम की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के आखिरी दिन सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता हलकान रहे। शनिवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली कार्यालय में ओटीएस में पंजीकरण कराने और बकाया भुगतान जमा करने के लिए पहुंचे थे। रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय के साथ ही अन्य विद्युत सब स्टेशनों में सर्वर की समस्या से काम ठप रहा, बीच में कुछ समय सर्वर चला तो काम भी हुआ। मगर ढाई बजे के बाद सर्वर नहीं चलने से उपभोक्ताओं को वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एक फरवरी से चल रहे ओटीएस के तीसरे चरण का आखिरी दिन 28 फरवरी यानी शनिवार को रहा। तीसरे चरण के ओटीएस में सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट और मूलधन पर 15 प्रतिशत माफी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया गया। ओटीएस में पंजीकरण कराते हुए इसका लाभ लेने के लिए शनिवार केा बड़ी संख्या में रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली कार्यालय पहुंचें थे, मगर सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को निराशा ही हाथ लगी। दिन में रूक-रूककर सर्वर चलता रहा। मगर दोपहर में करीब ढ़ाई बजे के बाद सर्वर डाउन हो गया, इसके बाद काम नहीं हो सका। बड़ी संख्या में उपभोक्ता एक्सईएन कार्यालय के कैश काउंटर पर बिल जमा करने और ओटीएस में पंजीकरण कराने के लिए इंतजार करते हुए देखे गए। मगर शाम छह बजे के बाद तक सर्वर नहीं चला। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई और उन्हे घर लौटना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक तीसरे चरण का ओटीएस शनिवार को समाप्त हो गया। ओटीएस का समय बढ़ाने के लिए अभी शासन से कोई निर्देश नहीं आया है। बता दें कि रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में कुल करीब 1.96 लाख उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में आ रहे थे। तीनों चरण में करीब 50 हजार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है, जिन्हे ओटीएस का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

ओटीएस के आखिरी दिन सर्वर डाउन होने से कामकाज प्रभावित रहा। ढ़ाई बजे के बाद सर्वर डाउन हो गया, इससे कर्मचारी भी परेशान रहे। ओटीएस का समय बढ़ाने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आया है। - धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी एक्सईएन-रॉबर्ट्सगंज डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed