{"_id":"6530cce94bd651dfbe0fd025","slug":"sensation-due-to-murder-of-a-former-army-man-who-is-doing-ncl-security-in-shaktinagar-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: एनसीएल की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी, असलहा लूटने की भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: एनसीएल की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी, असलहा लूटने की भी चर्चा
Thu, 19 Oct 2023 12:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:00 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के शक्तिनगर इलाके में गुरुवार सुबह पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी फैल गई। असलहा लूटने की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की शुरुआती जांच में ड्यूटी को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर इलाके में गुरुवार सुबह पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी फैल गई। जवान एनसीएल की पाइप लाइन की सुरक्षा में तैनात था। असलहा लूटने की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शक्तिनगर को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली इंटर स्टेट कनेक्टिविटी रोड के किनारे सड़क चौड़ीकरण को लेकर कई तरह के निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी स्थान पर निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से डीजीआर के जरिए नियोजित पूर्व सैनिक महेश चंद्रा (60) ड्यूटी कर रहे थे। गुरुवार सुबह उनकी हत्या कर फेंका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में ड्यूटी को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन