फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sensation due to body found near railway track mourning at the spot after the incident suspicion of suicide

Sonbhadra: रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से सनसनी, घटना के बाद मौके पर मातम, खुदखुशी का शक, पुलिस कर रही जांच

Fri, 01 Nov 2024 01:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 01:09 PM IST
सार

दीपावली की सुबह अनपरा के रेणुसागर क्षेत्र में गम की खबर लेकर आई। घर से निकले अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। घटना से परिवार में मातम छा गया। इसे खुदखुशी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sensation due to body found near railway track mourning at the spot after the incident suspicion of suicide
रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने के बाद मौके पर मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र के सिनेमा रोड के बगल से गुजरी अनपरा तापीय परियोजना की लोड लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। 

विज्ञापन




नगर के वार्ड नंबर 18 से सिनेमा रोड निवासी सुभाषचंद्र राजभर पुत्र रमेश चंद्र राजभर 45 सुबह घर से बगल में रेलवे ट्रैक की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका शरीर दो भागों में कट गया।
विज्ञापन


सुबह बस्ती के अन्य लोग शौच के लिए पहुंचे तो परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। शव देख परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सुभाष मूल रूप से बलिया का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहकर आसपास की परियोजनाओं में मजदूरी करता था। उसके दो लड़की और एक लड़का है, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी की शादी करने लायक हो गई है। बेटा अभी छोटा है। परिजनों ने बताया कि समूह कुछ पैसा लिया था। काम ना मिलने पर समूह का किश्त टूट गया था।

समूह के एजेंट लगातार तगादा कर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed