फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Senior given warm send-off

सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Mon, 02 Feb 2015 11:18 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Mon, 02 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Senior given warm send-off
एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय रिहंदनगर में सोमवार को इंटर के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


 इसके बाद एक दूसरे से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए प्रगति के पथ पर बढ़ते रहने की कामना की गई। इसके बाद समूह नृत्य, समूह गान और विभिन्न प्रकार के खेलों के जरिए आयोजन को यादगार बनाया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुनील नरोना ने कहा कि इंटर के छात्र-छात्रा यहां से सुनहरे भविष्य का सपना लेकर निकल रहे हैं। सबकी कामना है कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रधानाचार्य सिस्टर ब्रीजिड ने इंटर के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर यहां बिताए पलों को संजोकर रखने को कहा। कक्षा ग्यारह के सेबिन बाबू की ओर से तैयार किए गए एक वृत्त चित्र को भी प्रदर्शित किया गया।


इसके जरिए विद्यार्थियों की पुरानी स्मृतियों और उपलब्धियों पर रोशनी डाली गई। कार्यक्रम संयोजन शिक्षक राकेश त्रिपाठी ने किया। छात्रा अंजली यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सक्षम भगत, कल्पना, तान्या त्रिपाठी, दिया सन्नी ने बारी-बारी से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed