फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selfie taken with Amrit Sarovar, tag PM-CM

Sonebhadra News: अमृत सरोवर के साथ खींचे सेल्फी, पीएम-सीएम को करें टैग

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Selfie taken with Amrit Sarovar, tag PM-CM
सोनभद्र। पर्यावरण की रक्षा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने नई पहल की है। विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सेल्फी विथ अमृत सरोवर के माध्यम से लोगों को गांवों में बने अमृत सरोवर के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हैशटैग के साथ वह इस फोटो को पीएम, सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य मंत्रियों को टैग करेंगे। इस जन अभियान के माध्यम से जहां अमृत सरोवरों के वास्तविक स्थिति की जानकारी होगी तो जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोग जागरुक होंगे।
विज्ञापन

पृथ्वी पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इस बार इन कार्यक्रमों में सेल्फी विथ अमृत सरोवर को भी शामिल किया गया है। स्वतंत्रता के अमृत काल में सरकार के निर्देश पर गांव और निकायों में अमृत सरोवर बनाए गए थे। कई क्षेत्रों में इन अमृत सरोवरों को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है तो कहीं उसकी समुचित देखभाल नहीं हो रही। इसके चलते यह सरोवर फिर से बदहाल होने लगे हैं। अमृत सरोवरों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता के मकसद से सरकार ने सेल्फी विथ अमृत सरोवर को अभियान के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने इस बारे में पत्र जारी कर सभी जिलों के डीएम और जिला कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देशित किया है। डीसी मनरेगा रमेश यादव की ओर से सभी बीडीओ और ब्लाक परियोजना समन्वयकों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed