फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sector magistrate will investigate the arrangement of polling stations

मतदान केंद्रों की व्यवस्था की जांच करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Wed, 07 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sector magistrate will investigate the arrangement of polling stations
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान पार्टियां ब्लॉकवार निर्धारित केंद्रों से मतदान के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेंगी। मतदान पार्टियों के पहुंचने वाले मार्गो, मतदान स्थलों पर पानी, विद्युत, फर्नीचर, कमरों की उपलब्धता, शौचालय आदि की जॉच के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट जांच करेंगे। बताया कि नौ अप्रैल को सुबह दस बजे ब्लाक दुद्धी व बभनी का भ्रमण ब्लॉकों में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे और शाम चार बजे बैठक की जायेगी। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे ब्लाक म्योरपुर व कोन का भ्रमण फिर शाम को बैठक होगी। इसी तरह सभी ब्लॉकों के भ्रमण और बैठक की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट से वाहन प्राप्त कर अपने-अपने सेक्टर को प्रस्थान करेंगे तथा मतदान स्थलों तक पहुंचने के मार्ग तथा मतदान स्थल में मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर शाम चार बजे संबंधित तहसील में एसडीएम को उपलब्ध करायेंगें। संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की उसी दिन चार बजे संबंधित तहसील में एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed