फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Search begins for gang members who lure children

प्रलोभन देकर बच्चों को ले जाने वालों की तलाश शुरू

Mon, 23 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Search begins for gang members who lure children
सोनभद्र। मजदूरी कराने के लिए तमिलनाडु ले जाए जा रहे जिले के 11 बच्चों को छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से मुक्त कराए जाने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस की 21 टीमें लालच देकर बच्चों को ले जाने वाले गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गरीब लोगों को लालच देकर उनके बच्चों को मजदूरी के लिए दिल्ली, चुन्नई, कलकत्ता, मुंबई, पुणे, पंजाब ले जाने वाले बिचौलियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बिचौली काम दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर बैठ जाते हैं। 12 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ पुलिस ने बच्चों को बरामद कर इसका खुलासा किया है। 11 नवंबर को बभनी और बीजपुर थाना क्षेत्र में दो लोग 11 बच्चों को बस में बैठाकर तमिलनाडु ले जा रहे थे लेकिन छत्तीसगढ़ में वहां की पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया था और बच्चों को बाल कल्याण समिति सूरजपुर को सौंप दिया था। वहां के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने मुक्त करा गए बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा गांव निवासी तीन, बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव निवासी आठ बच्चों के घरवालों के बारे में पता करवा कर बाल कल्याण समिति सोनभद्र के माध्यम से दस बच्चों को उनके अभिभावकों की सुपुर्दगी में दे दिलवा दिया। जबकि एक बच्चे का कोराना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाने वाले लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। पिछले माह मधुपुर क्षेत्र से दो महिलाएं नाबालिग दो लड़कियों को बहला फुसला कर उन्हें मुंबई ले जाने के लिए एक व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया था। हालांकि पुलिस की सक्रियता से किशोरियां सुरक्षित अपने घर लौट गईं। इस प्रकरण में सदर कोतवाली पुलिस दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन...
मजदूरी कराने के लिए लालच देकर बच्चों को गैर प्रांतों में ले जाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में 21 थाना क्षेत्रों में एक-एक टीम बनाई गई है जो बच्चों को ले जाने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी व्यक्ति को बच्चों को काम कराने के लिए ले जाने को कहता है तो कदापि न जाने दें और पुलिस को सूचना दें। -आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed