फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM reached Mayorpur, instructions to expedite airport construction

म्योरपुर पहुंचे एसडीएम, एयरपोर्ट निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Mayorpur, instructions to expedite airport construction
म्योरपुर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र मिश्र ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। पार्किंग व टर्मिनल क्षेत्र के कार्यों का जायजा लिया। संबंधित विभागों को अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने मुआवजा पा चुके लोगों को भी शीघ्र जमीन खली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बारीकी से सभी कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण में कुछ लोगों की ओर से भूमि पर कब्जा न छोड़ने से बाधा आने की बात सुनकर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि संबंधित लोगों से संपर्क कर हिदायत दें। जो भी लोग मुआवजा पा चुके हैं, वह अगर शीघ्र जमीन खाली नहीं करते तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि 15 नवंबर के पूर्व हर हाल में हवाई अड्डे को पूर्ण कर लेना है। बाउंड्री की जद में आ रहे एक हैंडपंप को लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीओ नीरज तिवारी से कहा कि हैंडपंप को बाउंड्री के बाहर स्थापित कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने बिजली के साथ ही बीएसएनएल व अन्य जरूरी कार्यों को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि रुकावटों को हर स्तर से दूर किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम विवेक चंद्रवंशी से कहा कि जो भी समस्या है, उन्हें वह जरूर बताएं ताकि समस्याओं को जल्द हल किया जा सके। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, लेखपाल अनिल मौर्या सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनजाति गौरव दिवस पर आ सकते हैं पीएम
भारत सरकार ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संचालित सेवाकुंज आश्रम चपकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम ने भी शुक्रवार को 15 नवंबर के पहले तक हवाईअड्डे को पूर्ण कर लेने की बात कही है। माना जा रहा है कि जनपद के लिए 15 नवंबर का दिन काफी खास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed