फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM investigates fertilizer-seed shops

एसडीएम ने खाद-बीज की दुकानों की जांच

Wed, 22 Jun 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
SDM investigates fertilizer-seed shops
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में बुधवार को सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने खाद-बीज की दुकानों की जांच की। एसडीएम ने दुकानदारों को शासनादेश के इतर बीज आदि ेचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जांच की भनक लगते ही कई दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे दलबल के साथ एसडीएम ने रामगढ़ कस्बे में स्थित कई बीज की दुकानों पर पहुंच कर स्टाक आदि की जांच करना शुरू कर दिया। दुकानों पर मौजूद किसानों से खाद-बीज के दाम के बारे में पूछताछ की। इस दौरान हाइब्रिड धान कावेरी यूएस 312 समेत अन्य हाइब्रिड धान की प्रजातियों के बीज का दो दुकानों से सैंपल लिया। एसडीएम ने कहा कि महंगे दर पर और नकली धान के बीज, कीटनाशक आदि बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी जगदीश कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed