फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM hit the road to observe Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने सड़क पर उतरे एसडीएम

Wed, 26 May 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
SDM hit the road to observe Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बुुधवार को राबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ सदर एसडीएम डॉ. केएस पांडेय और सीओ राजकुमार तिवारी भ्रमण करते रहे। अधिकारियों के वाहनों को देख चोरी-छिपे दुकान खोलने वाले बंद कर फरार हो गए। अधिकारियों ने चेताया कि कर्फ्यू का उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम और सीओ कोराना कर्फ्यू का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में राबर्ट्सगंज में एसडीएम और सीओ भ्रमण करते रहे। बढ़ौली चौक पर अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने घरों के बाहर न निकलने का कारण का सही जवाब न देने के आरोप में पांच वाहनों का चालान कर दिया। उधर मेन चौक, धर्मशला चौक, चंडी तिराहे समेत अन्य जगहों पर कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा और चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में चेकिंग हुई। उपजिलाधिकारी डॉ. कृपा शंकर पांडेय ने कहा कि कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि कोराना के गाइड लाइन का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उधर चोपन, पन्नूगंज, शाहगंज, घोरावल, करमा, मधुपुर, चुर्क, कोन, बभनी, रेणुकूट, बीजपुर समेत अन्य कस्बों में भी पुलिस चेकिंग करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed