फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scout guide teachers deposited 400 masks in Moscow bank

स्काउट गाइड शिक्षकों ने मॉस्क बैंक में जमा कराए 400 मॉस्क

Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Scout guide teachers deposited 400 masks in Moscow bank
सोनभद्र। यूपी भारत स्काउट और गाइड के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों के ब्लॉक स्काउट मास्टर और ब्लॉक गाइड कैप्टन के सहयोग से सैयद अनवर हुसैन जिला स्काउट शिक्षक के नेतृत्व में मास्क कोरोना वायरस कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए 400 मॉस्क तैयार किये गए। इसका प्रयोग शासन प्रशासन और जरूरतमंदों के सहयोगार्थ है।
विज्ञापन

स्काउड-गाइड ने सोमवार को यह चार सौ मॉस्क जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को सौंपा। बीएसए ने मॉस्क को डायट में ठहरे कोविड-19 श्रमिक सहायता शिविर के श्रमिकों को वितरित किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक ज्यादा से ज्यादा मॉस्क बनाएं और बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दें ताकि परिषदीय विद्यालयों की अलग पहचान कायम हो सके। मॉस्क बैंक में सहयोग देने वालों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, शमसुद्दीन, मदनलाल, नंदकिशोर, उमा सिंह, अवधेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed