फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School fences organically on demolition

विद्यालय की चहारदीवारी ढहाने पर बवाल

Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
School fences organically on demolition
school - फोटो : सोनभद्र
ओबरा सी परियोजना की जद में आ रहे सेक्टर पांच में बने शिशु शिक्षा निकेतन की चहारदीवारी सोमवार को ढहा दी गई। इसको लेकर मौके पर जमकर बवाल हुआ। परियोजना के सुरक्षाधिकारी को थप्पड़ चलाने के आरोपी युवकों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ कर पीट दिया। फिर वहां क्षेत्रीय लोगों के साथ ही शिक्षक भी पहुंच गए और सुरक्षा कर्मियों सेे उनकी हाथापाई हुई। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी ने रिल्वावर निकाल लिया, यह देख्ा शिक्षक भ्ाड़क गए। हालांकि मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को संभाल लिया।  
विज्ञापन


सेक्टर पांच में बने शिशु शिक्षा निकेतन एवं शांति निकेतन विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के दौरान सोमवार को जमकर बवाल हुआ। दोपहर बाद परियोजना प्रशासन के अधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिक के जवान बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों विद्यालयों की चहारदीवारी को गिरा दिया। इसके बाद वहां से मलवा हटाया जाने लगा। धीरे-धीरे मौके पर विद्यालय के शिक्षकों, स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने सुरक्षाधिकारी पर थप्पड़ चला दिया। सुरक्षा गार्डों ने अधिकारी पर थप्पड़ चलाने वाले लड़के को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस पर शिक्षक भी आंदोलित हो गए। शिक्षकों और सुरक्षा गार्डों में भी हाथापाई होने लगी। विद्यालय के शिक्षक इंद्र कुमार पांडेय, अवध नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय को तोड़ा जा रहा है। उधर स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा के जवान मौके से चले गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ओबरा थाना प्रभारी अभय सिंह  ने लोगों को समझा कर शांत  कराया। शिक्षकों ने सुरक्षा गार्डों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ओबरा डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर विद्यालय प्रबंधन से जुुड़े लोगों ने विद्यालय को ध्वस्तीकरण से बाहर रखने की मांग को लेकर विद्यालय गेट पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ओबरा सी के जद में आ रहे मंदिरों की तरह विद्यालय भवन को भी ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया से बाहर रखा जाए अथवा अन्यत्र जगह उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed