फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   school fee

मनमानी फीस वसूली के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
school fee
राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब के पानी में निजि विद्यालय में फीस माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली से क्षुब्ध होकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ तालाब में खड़े होकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जन प्रतिनिधियों पर भी अभिभावकों की उपेक्षा का आरोप लगाया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालयों में अभिभावकों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार दबाव अभिभावकों पर बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करा कर मनमाना फीस वसूला जा रहा है। इस कोरोना काल मेमं अभिभावक के साथ ही आम जनमानस परेशान है, फिर भी अभिभावकों को डराकर, दबाव बनाकर फीस वसूली जारी है। शासन प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों का आंख भी खराब हो रहा है। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सांसद और विधायक का भी घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में अनिल विश्वकर्मा, मंदीप पटेल, सूरज सोनी, अल्ताफ खान, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, मोती कोल, राम मूरत प्रजापति, सुहाने केसरी, राजू सोनी, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed