फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   save the earth, secure the future

Sonebhadra News: पृथ्वी को बचाएं, भविष्य सुरक्षित करें

Sat, 22 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
save the earth, secure the future
ग्रीनमैन अरविन्द कुमार आजाद ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी बचाएं और भविष्य सुरक्षित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाई जाती है। प्रकृति के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ही पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। समय के साथ नई चुनौतियों के बीच प्रकृति और पृथ्वी को बचाने की जरूरत महसूस होती है। कहा कि विकास की दौड़ में पर्यावरण के सुरक्षा की जिम्मेदारी कहीं धुंधली ना हो जाए, इसके लिए पृथ्वी दिवस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा लोगों को प्रेरित करने वाले ग्रीनमैन ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में बहुत सी चुनौतियां आती है। इनमें जनसंख्या का तेजी से बढ़ना, मृदा अपरदन, जल-प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी चुनौतियां मुख्य हैं। ये भी बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का कारण बहुत हद तक मानवीय कृत्य ही होते हैं। हमारे पृथ्वी को किन कारणों से नुकसान पहुंच रहा है और इसे कैसे कम किया जा सकता है। उसे जानने के लिए जागरुकता जरूरी है। हर साल पृथ्वी दिवस अलग-अलग थीम के साथ समाज में जागरुकता फैलान के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1970 से हुई थी। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम यानी हमारे ग्रह में निवेश करें, रखी गई है। इसी के साथ यह विश्व पृथ्वी दिवस का 53 वां आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाकर ही भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed