फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Satyam arrested 12 crore rupees worth of cough syrup sent to Shaili Traders through forged documents

UP: कफ सिरप...10 हजार का इनामी सत्यम अरेस्ट, शैली ट्रेडर्स को भिजवाए थे 12 करोड़; शुभम के करीबी का बताया नाम

Wed, 17 Dec 2025 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:03 PM IST
सार

Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस और एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले से 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध कारोबार को लेकर उसने कई जानकारी दी है।

विज्ञापन
Satyam arrested 12 crore rupees worth of cough syrup sent to Shaili Traders through forged documents
10 हजार के इनामी की जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: कफ सिरप तस्करी की जांच में जुटी एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को 10 हजार के इनामी फर्म संचालक सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में सोनभद्र में खोली गई दो फर्जी फर्मों के जरिए सिरप खरीद के नाम पर शैली ट्रेडर्स के खाते में 12 करोड़ रुपये भेजे जाने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


यह भी पता चला कि सोनभद्र और भदोही में फर्जी फर्म खोलकर कागजी आपूर्ति दिखाने का मास्टरमाइंड उसका फुफेरा भाई और शुभम का करीबी भदोही का रवि गुप्ता है। उसी ने ममेरे भाइयों और भाभी के नाम फर्म खोलवाई और महज एक से डेढ़ साल में करोड़ों का काला कारोबार कर डाला।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि कफ सीरप तस्करी की पूरी चेन खंगालने के लिए गठित टीम ने पिछले दिनों सरगना शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। उससे कस्टडी रिमांड के जरिए चार दिन तक पूछताछ की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

रांची ले जाकर गोदाम का जायजा लिया था और अवैध कफ सीरप की आपूर्ति वाले स्थानों की जानकारी हासिल की थी। इसी आधार पर बुधवार को एसआईटी प्रभारी सदानंद राय, प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज माधव सिंह और प्रभारी एसओजी राजेश जी चौबे की अगुवाई वाली टीम ने सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया। 

वह वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला दीनानाथ कबीरचौरा का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बरकरा में किराए का मकान लेकर मां कृपा मेडिकल के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और शपथ पत्र के जरिए ड्रग लाइसेंस ले रखा था। जांच में पाया गया कि फर्म का बगैर संचालन किए करोड़ों के सिरप की आपूर्ति दिखाई गई थी।

पूछताछ में सामने आया मास्टरमाइंड रवि का नाम : एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी है कि उसे और उसके भाई विजय गुप्ता को उनके बुआ के लड़के रवि गुप्ता निवासी नई बाजार भदोही ने फर्म पंजीयन की सलाह दी थी। उसी ने मदद कर मां कृपा मेडिकल और शिविक्षा फार्मा स्थापित कराया। दोनों फर्मों के लिए बरकरा तालाब के पास स्थित कटरे की दो दुकान लेकर औषधि निरीक्षक कार्यालय से जनवरी 2024 में ड्रग लाइसेंस बनवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed