फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sasan project ahead in highest power generation by November

यूपीः नवंबर तक सर्वाधिक बिजली उत्पादन में सासन परियोजना आगे, सोनभद्र के पांच अन्य संयंत्र भी टाॅप टेन में 

Sun, 13 Dec 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sasan project ahead in highest power generation by November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिंगरौली स्थित रिलायंस की 3960 मेगावाट क्षमता वाला सासन अल्ट्रामेगा पावर स्टेशन दूसरी बार 22 हजार मिलियन यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर अव्वल आया है। नवंबर तक के प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के आधार पर सासन के अलावा ऊर्जांचल की पांच अन्य बिजली परियोजनाएं ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाली प्रथम दस परियोजनाओं में शामिल हुईं।

विज्ञापन


चालू वित्तीय साल में नवंबर तक सर्वाधिक पीएलएफ पर उत्पादन करने वाले बिजलीघरों की सूची में देश को सबसे सस्ती तापीय बिजली (1.466 रुपये प्रति यूनिट) देने वाला सिंगरौली स्थित रिलायंस के 3960 मेगावाट क्षमता के सासन अल्ट्रामेगा पावर स्टेशन को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन


एनटीपीसी का तीन हजार मेगावाट का रिहंद बिजली घर चैथे स्थान पर, 4760 मेगावाट वाले एनटीपीसी विंध्याचल बिजली घर पांचवें स्थान पर आया है। निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी परियेाजना सातवें स्थान और एनटीपीसी सिंगरौली बिजलीघर ने नौवें स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासन अल्ट्रामेगा पावर स्टेशन ने नवंबर तक 97.58 प्रतिशत पीएलएफ पर 22629.35 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की है। नवंबर माह में इस बिजलीघर ने 99.78 प्रतिशत पीएलएफ पर 2844.79 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया।
 

दूसरे स्थान पर एनटीपीसी का कोरबा, जिसने 94.93 प्रतिशत पीएलएफ पर 14453.34 मिलियन यूनिट, तीसरे स्थान पर 2980 मेगावाट का एनटीपीसी का सीपत जिसने 90.97 प्रतिशत पीएलएफ पर 15875 मिलियन यूनिट, चैथे स्थान पर एनटीपीसी का रिहंद रहा जिसने 90.49 प्रतिशत पीएलएफ पर 15897.52 मिलियन यूनिट उत्पादन किया।

पांचवें स्थान पर रहे एनटीपीसी के विंध्याचल बिजली घर ने 90.33 प्रतिशत पीएलएफ पर 25178.15 मिलियन यूनिट बिजली पैदा किया है। छठवें स्थान पर रहे एनटीपीसी के ही तीन हजार मेगावाट के तालचर बिजलीघर ने 85.69 प्रतिशत पीएलएफ पर 15053 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया।

सातवें स्थान पर बारह सौ मेगावाट की लैंको अनपरा सी परियोजना रही। इस परियोजना ने 83.13 प्रतिशत पीएलएफ पर 5841.45 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की। आठवें स्थान पर कोडरमा बिजली घर 82.26 प्रतिशत पीएलएफ पर बिजली पैदा कर रहा है, जबकि नौवें स्थान पर एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना रही जिसने 95.13 प्रतिशत पीएलएफ पर 1369.80 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की।

कोरबा वेस्ट परियोजना 81.44 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 6390 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के साथ दसवें स्थान पर रहा। पिछले वित्तीय वर्ष में भी सासन परियोजना सर्वाधिक बिजली उत्पादन कर सबसे आगे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed