ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणादायक नाटक के साथ संपन्न हुआ। इसमें संजीवनी ग्रुप ने प्रथम, शक्ति ग्रुप द्वितीय व प्रेरणा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिविरार्थी छात्र-छात्राओं में रत्ना, प्रिया शर्मा व एकता ग्रुप ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आफरीन, सिद्धिका, शाहीन, सौम्या, अमन, रागिनी पांडेय, अफसाना बानो, काजल, सुजाता, सौम्या दूबे ने नृत्य, नाटक, देश भक्ति गीत आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. उपेंद्र कुमार ने कहा कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में शिविरार्थी ने पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूर्व निर्धारित कार्यो को क्रियान्वित करते हुए विशेष उपलब्धियां हासिल की। विशेष शिविर में स्वयं सेवी ने निर्मल गंगा स्वच्छता अभियान, बस्ती सर्वेक्षण प्रपत्र भरा तथा सरकार की योजनाओं से जन समूह को अवगत कराया। वही पूर्ण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान चला कर प्लास्टिक हटाने एवं बहिष्कार के लिए प्रेरित किया। स्वागत ज्ञापन कार्यक्रम अमूल्य कुमार सिंह ने गीत के जरिए किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि शिविर में प्राप्त अनुभवों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में प्रयोग में लाये तभी राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता सिद्ध होगी। श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का एवं राष्ट्र के सभी राज्यों के बीच आपस में प्रेम भाई चारे और संस्कारों के आदान प्रदान में सहयोग करने की शपथ दिलाई। यहां कार्यक्रम अधिकारी व रूसा के समन्वयक डॉ. किशोर कुमार सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राधाकांत पांडेय ने शिविरार्थियों को सेवाभाव व अनुशासन को आत्मसात करने को किया। यहां रंगोली प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार केशरी, विकास कुमार मौर्य, महेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह, प्रेम चंद्र, सरफूदीन व छात्र संघ पदाधिकारी में हरज्योत सिंह मोंगा, शुभम कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।