फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation workers honored on Valmiki Jayanti

वाल्मिकी जयंती पर सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

Sun, 09 Oct 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers honored on Valmiki Jayanti
राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बाल्मिकी जयंती समारोह में सफाई कर्मियों को सम्मानित - फोटो : SONBHADRA
रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मिकी जयंती पर रविवार को जिले के सभी निकायों में सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभाकक्ष में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सफाई मित्र कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। विशेषकर महिला सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से नगर पंचायत डाला, चोपन, घोरावल, रेणुकूट, अनपरा सहित सभी निकायों में कार्यक्रम आयोजित कर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ अधिशासी अधिकारियों ने सफाई मित्रों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सफाई नायक सुजीत कुमार, आकाश रावत, अवर अभियंता मनीष सोनकर, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में रविवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सफाई नायकों को अंगवस्त्र देकर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण युगों-युगों तक हिंदू धर्म के एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा जाएगा। रामायण लिखने का श्रेय एक ऐसे ऋषि को जाता है, जो कभी डाकू हुआ करते थे। हालांकि बाद में नारद मुनि के साथ हुई मुलाकात के बाद उनका हृदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने लूट पाट करना छोड़कर सत्कर्म का मार्ग अपनाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रविंद्र त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, धर्मवीर, अतुल कनौजिया, अशोक भारती, भैयालाल चौधरी, अजय रावत, जितेंद्र रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed