फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation Initiative mission to Prbraavi

स्वच्छता मिशन को प्रभ्ाावी बनाने की पहल

Sat, 20 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 20 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Initiative mission to Prbraavi
भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को प्रभावी बनाने के लिए गांव स्तर से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की पहल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को जवाबदेह बनाया गया है।

शनिवार को विकास भवन सभाकक्ष में सीडीओ महेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला में इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई।

सभी विभागाध्यक्षों को ग्राम पंचायत स्तर पर पहले से गठित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति को प्रभावी बनाने की ताकीद करते हुए सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक माह इसको लेकर प्रत्येक गांव में एक बैठक होनी चाहिए,

ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और गांव की सफाई सही तरीके से सुनिश्चित हो सके। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक और डिप्टी सीएमओ डा. गणेश ने बताया कि इसको लेकर कार्ययोजना बना ली गई है।
विज्ञापन


फरवरी के अंत तक जिले के सभी गांवों में इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया गया इसके लिए ग्राम पंचायत समिति को प्रत्येक वर्ष दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनवासी सेवा आश्रम की संचालक शुभा प्रेम, उमेश चौबे और जगतनारायण ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के तरीके सुझाए।


इसके लिए अधिकारियों के साथ ही ग्राम स्तर के कर्मियों को भी सजगता का परिचय देना होगा। क्योंकि किसी भी समाज या देश की तरक्की के लिए इन तीनों बातों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed