फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Same person cheated thrice in the name of getting land

Sonebhadra News: जमीन दिलाने के नाम पर एक ही शख्स से तीन बार धोखाधड़ी, दर्ज हुआ केस

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Same person cheated thrice in the name of getting land
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक ही शख्स को तीन बार धोखा देकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को तहरीर देकर धौरहरा निवासी रामपति ने आरोप लगाया कि उसने अपनी जमीन 88 लाख रुपये में बेची थी। इसके बदले जमीन दिलाने के लिए गांव के ही रजनिश द्विवेदी ने 2021 में अपने साले रवींद्र शंकर से मुलाकात कराई। मई 2021 में रजनिश, रवींद्र, प्रकाश, गढ़वा निवासी प्रेमशंकर, श्रीप्रकाश के साथ उसके घर आए अशोक तिवारी ने अपने नाम की 2.9662 हेक्टेयर जमीन दो लाख रुपये बिगहा की दर से देने का सौदा तय किया। अलग-अलग किश्तों में आरोपियों ने साढ़े 16 लाख रुपये ले लिए। पैसा लेने के बाद अशोक तिवारी ने जमीन का बैनामा कर दिया। नामांतरण की जिम्मेदारी अशोक ने ली, लेकिन बाद में पता चला कि अशोक तिवारी के नाम से कोई जमीन ही नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज किया है। वहीं एक अन्य प्रार्थना पत्र में भी शिकायतकर्ता रामपति ने जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप रजनीश, उसके साले रवींद्र शंकर, बृजेश कुमार, श्रीप्रकाश, अनिल यादव, अरविंद तिवारी, रजवंती देवी के विरुद्ध केस दर्ज कराया। इसी तरह रामपति ने जमीन को लेकर ही धोखाधड़ी करने के आरोप में रजनीश, रवींद्र सहित अन्य आरोपियों पर तीसरा मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed