{"_id":"6731b59214db017b1007771a","slug":"samajwadi-chhatra-sabha-workers-raised-objections-on-changes-in-pcs-exam-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCS परीक्षा में बदलाव पर आपत्ति: समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कहा- एक दिन में कराएं एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCS परीक्षा में बदलाव पर आपत्ति: समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कहा- एक दिन में कराएं एग्जाम
Mon, 11 Nov 2024 01:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:13 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के कलेक्ट्रेट में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में बदलाव पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने यूपी पीसीएस और आरओ-एआरओ की प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा में संभावित बदलावों पर असंतोष जताया है। इस मुद्दे पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ये है मामला
छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न पालियों में प्रश्न पत्रों में प्रश्नों की कठिनाई स्तर में अंतर होता है, जिसे नॉर्मलाइजेशन से संतुलित नहीं किया जा सकता। इससे विद्यार्थियों के अंक प्रभावित हो सकते हैं। नॉर्मलाइजेशन लागू होने से परीक्षा परिणाम में असमानता की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व में भी नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर विवाद उत्पन्न हुए हैं। यह कई परीक्षाओं में असमानता और विवाद का कारण बना है। कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में स्केलिंग प्रक्रिया भ्रष्टाचार का कारण रही है, जिससे विधिक विवाद भी हुए हैं। कुछ मामलों की सीबीआई जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में विसंगति से विधिक विवाद उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो सकता है और विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। समाजवादी छात्र सभा ने मांग की है कि इन कारणों को ध्यान में रखते हुए आयोग परीक्षा प्रक्रिया को पूर्व की भांति एक ही दिन में आयोजित करे, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम प्राप्त हो सके। प्रदर्शन में छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेश यादव, मुकेश जायसवाल, सोनू यादव, राजेश यादव, शराफत अली, सुमित कुमार, अश्वनी सिंह, सुनील यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन