फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salute Atal ji on death anniversary, thoughts expressed in poetry seminar

अटल जी को किया नमन, काव्य गोष्ठी में व्यक्त किए विचार

Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Salute Atal ji on death anniversary, thoughts expressed in poetry seminar
शक्तिनगर। साहित्यिक, सामाजिक संस्था सोन संगम शक्तिनगर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी/ काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया।
विज्ञापन

गणेश उमेश चंद्र जायसवाल ने अटल को भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह की संज्ञा दी। डॉ मानिक चंद पांडेय ने कहा कि साहित्य एवं राजनीति में समान गति रखने वाला अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व नहीं है। एनटीपीसी शक्तिनगर के राजभाषा अनुभाग के जनसंपर्क अधिकारी आदेश कुमार पांडेय ने अटल के ार्यकाल में किए गए विकास कार्यक्रमों की सराहना की। डॉ. योगेंद्र मिश्र ने उनके साहित्य सर्जन को अनुकरणीय बताया। अटलकी बहुचर्चित कविता, ‘आओ फिर से दिया जलाएं’ का काव्य पाठ भी किया। कवियों ने कविता के माध्यम से उनको श्रद्धांजलि दी। वाराणसी से मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने ‘कलम के जादूगर का नाम अटल’ कविता के माध्यम से प्रस्तुति में नाम भी अटल विचार भी अटल, स्मृति स्थल भी बना सदैव अटल। सिंगरौली के सुरेश गिरी प्रखर ने अपने भाव व्यक्त करते हुए संघर्षों में झुक न सके तुम, तूफानों में रुक न सके तुम। युग के नेता अटल बिहारी, तेरा अभिनंदन करता हूं। पेश किया। अध्यक्षता तेलंगाना एनटीपीसी रामागुंडम के अपर महाप्रबंधक आलोक चंद्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम में महेश चंद्र गुप्ता ‘महेश’, बलराम बेलवंशी, दिवाकर पटेल, श्रवन कुमार इत्यादि ने अपने विचार कविता के माध्यम से व्यक्त किए। संचालन डॉ. योगेंद्र मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिल कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन

ओबरा : भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओ ने अटलको याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संजय सिंह चंदेल, पवन कुमार मिश्रा, राहुल भारती, अरविंद सोनी, आदित्य प्रताप सिंह, समीर माली, आदर्श सिंह, पंकज सिंह, शिशिर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed