{"_id":"64d7b838b7d13551e70f3874","slug":"salary-of-four-teachers-including-principal-withheld-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2214-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों का वेतन रोका, जेई पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों का वेतन रोका, जेई पर कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
दुद्धी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लैब की मरम्मत में लापरवाही बरतने पर पीडब्ल्यूडी के जेई के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित प्रधानाचार्य और तीन अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम सबसे पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। छात्राओं के बैठने की व्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य से जानकारी ली। प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में साफ सफाई के साथ ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
कॉलेज में निर्माणाधीन लैब के कार्य की गुणवत्ता बेहतर मिली। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के जेई के विरुद्ध पत्राचार करने के निर्देश दिए। डीएम ने राजकीय इंटर काॅलेज के काफी दिनों से बंद पड़े प्रयोगशाला का ताला खुलवाकर निरीक्षण किया। लैब की साफ सफाई व्यवस्था खराब होने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि लैब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनवाकर प्रस्तुत करें। लैब के आसपास झाड़ियों की कटाई कराकर साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन
परिसर में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा। कार्य में गुणवत्तापूर्ण का पालन करने के निर्देश दिए। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर प्रधानाचार्य डॉ अवधेश सिंह, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पंकज कुमार पांडेय, भूगोल के प्रवक्ता रजनीकांत वर्मा, एलटी सुनीता उपस्थित नहीं मिले। डीएम ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि लिपिक प्रकाश चंद्र की ओर से प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति में शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र को स्वीकृत किया जाता है। इस पर डीएम ने संबंधित लिपिक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में शिथिलता बरतने पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध भी पत्राचार करने को कहा।