फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary of 15 teachers and teachers found absent stopped, clarification sought

अनुपस्थित मिले 15 अध्यापक और शिक्षामित्रों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Salary of 15 teachers and teachers found absent stopped, clarification sought
परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य कराने में रुचि न लेने वाले अध्यापकों व शिक्षामित्रों पर सख्ती तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 15 अध्यापक एवं शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के गायब होने की शिकायत को ध्यान में रखकर बृहस्पतिवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौराननगवां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कोदई -2 पर शिक्षामित्र ईश्वर चंद्र, शिक्षामित्र रजौती, शिक्षामित्र जमुना सिंह, बभनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घघरी में शिक्षामित्र सरिता, कम्पोजिट विद्यालय सहगोड़ा में सहायक अध्यापक पप्पू भारतीया, सहायक अध्यापक मो. सालिम, शिक्षामित्र देवसाय, शिक्षामित्र श्यामनारायण, घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सहुआर के सहायक अध्यापक रविशंकर अस्थाना, शिक्षामित्र शिवलता, प्राथमिक विद्यालय उसरीखुर्द के शिक्षामित्र पुण्डरीक कुमार पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय बरसोत की शिक्षामित्र राही व दुद्धी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पोलवा की सहायक अध्यापिका मीतू केशरवानी व कम्पोजिट विद्यालय परासपानी के शिक्षामित्र विश्वामित्र का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा कि आगे भी औचक निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट जवाब न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed