फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of three including DPRO, ADPRO stopped

Sonebhadra News: डीपीआरओ, एडीपीआरओ समेत तीन का वेतन रोका

Tue, 20 Feb 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Salaries of three including DPRO, ADPRO stopped
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सोमवार को सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण आदि कार्यों में कमियां पाए जाने पर अफसरों को हिदायत दी। डीपीआरओ समेत पंचायती राज विभाग के तीन अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान 15वें वित्त आयोग की धनराशि को व्यय करने और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति काफी धीमी पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने डीपीआरओ विशाल सिंह, एडीपीआरओ राजेश सिंह, सुमन पटेल के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह के अंतर्गत होने वाली शादियों के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए शीघ्र शादी समारोह के आयोजन को कहा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्य फरवरी माह के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत कनेक्शन के लिए विभागों की ओर से जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। बीएसए को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, लैब व अन्य निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा।

कहा कि सभी विभाग पात्र लोगों को लाभान्वित करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। सड़कों के निर्माण की प्रगति की फोटो भी उपलब्ध कराई जाय। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डीएसटीओ आरके वर्मा, बीएसए नवीन कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed