फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of six officials, including the XEN of the Water and Electricity Corporation, withheld.

Sonebhadra News: जल और बिजली निगम के एक्सईएन सहित छह अफसरों का रोका वेतन

Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Salaries of six officials, including the XEN of the Water and Electricity Corporation, withheld.
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें लंबित शिकायतों और असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गई। अधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर डीएम ने जल निगम के नगरीय और ग्रामीण एक्सईएन, विद्युत निगम पिपरी के एक्सईएन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य विपणन अधिकारी और ज्येष्ठ खान अधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिए। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का सत्यापन करें, शिकायतकर्ता से फीडबैक लें और निस्तारण से संबंधित जीपीएस युक्त फोटो पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल लॉगिन कर नई शिकायतों की समीक्षा करें। अंतिम तिथि तक निस्तारण न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीपीआरओ नमिता शरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed