सोनभद्र। मकरसंक्रांति पर राबर्ट्सगंज नगर में निकलने वाली साईं पालकी यात्रा इस बार नहीं निकाली गई। सांकेतिक रूप से साईं मंदिर में ही पालकी सजाकर परिक्रमा कराते हुए पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान शहर के सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। भगवान गणेश, राधाकृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की भी झांकी सजाई गई।
र्साइं मंदिर परिसर में स्थापित साईं नाथ के साथ भगवान गणेश, राधाकृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई। शिव-पावर्ती, कार्तिकेय, नंदी, मां दुर्गा का विधि विधान से पूजन हुआ। भक्तों ने साईं के जयकारों के साथ गीत भी गाया। शिरडी के प्रमुख पुजारी अमित देशमुख ने पूजन कराया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति भजन का आनंद उठाया। इस मौके पर अशोक जालान, राजेंद्र प्रसाद जैन, ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, राजू सोनी, विमल अग्रवाल, प्रसन्न जायसवाल, अजीत जायसवाल, सुधीर जैन, परमेश जैन, दिनेश गुप्ता, राजू सिंह, सुदीप शुक्ला, मुकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, संतोष केशरी, विनोद केशरी आदि मौजूद थे। संजीव शर्मा व सूरज गुप्ता ने भजन सुनाया।

राबर्ट्सगंज सांई मंदिर में पूजन अर्चन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA