फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Safe journey on pitched roads is difficult, accidents happen

गड्ढायुक्त सड़कों पर सुरक्षित सफर मुश्किल, होती हैं दुर्घटनाएं

Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Safe journey on pitched roads is difficult, accidents happen
राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी से चंडी तिराहा सम्पर्क मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। यूपी सरकार ने 20 अक्टूबर तक जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था लेकिन अब भी तमाम सड़कें गड्ढायुक्त हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि लक्ष्य के मुताबिक ज्यादातर सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। शासन से और धन की मांग की गई है। जिले में तमाम सड़कें ऐसी हैं जिन पर सुरक्षित चलना मुश्किल है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी से लेकर चंडी तिराहा फ्लाईओवर के पास तक करीब डेढ़ किमी सड़क गड्ढायुक्त हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेेशानी झेलनी पड़ रही है। रेणुकूट: नगर में रीवा रांची राजमार्ग के निरीक्षण में लगी कंपनी सुस्त गति से सड़कों की मरम्मत कर रही है जिससे लोगों में असंतोष है। सड़क उखाड़ने के करीब दो माह बाद भी अब तक सड़क नहीं बनी। इससे उड़ रहे धूल से आसपास के घरों में धूल की मोटी परत बैठ गई है। मुर्धवा मोड़ के पास और राधा कृष्ण मंदिर के समीप सीमेंटेड सड़क का निर्माण होना है। सड़क निर्माण में लगी कंपनी सुस्त गति से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

चुर्क: नगर पंचायत के वार्ड पांच में करीब आठ माह पहले बनी सड़क दो माह भी नही चली और जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई। जगह जगह अलकतरा व गिट्टी से पिचिंग की गई है। पूरी तरह से रोड़ का काम अब तक नही किया गया। इससे सड़क की गिट्टियां भी उखड़ रही हैं। इससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन: मारकुंडी-गुरमा संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दो पहिया वाहन से भी चलने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक भी कहा जा चुका है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। क्षेत्र के पूर्व सभासद नेत्र पाल, मनोज सिंह, रिंकू मेहता ने सड़क और पटरियों का तत्काल निर्माण करने की मांग की है।

कोन: कस्बे से थाना मार्ग जर्जर है। इससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रप्रकाश ने बतायाकि जिले में 1096.34 किमी सड़क गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य था। इसके लिए 544 लाख रुपये की डिमांग की गई थी। उसमें से 356 लाख रुपये मिला जिससे सड़क का कार्य कराया गया। अभी सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed