फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sadar MLA inspected the under-construction drain, reprimanded the contractor for laxity in construction work

सदर विधायक ने किया निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, निर्माण कार्य में शिथिलता पर ठेकेदार को लगाई फटकार

Mon, 11 Apr 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA inspected the under-construction drain, reprimanded the contractor for laxity in construction work
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जल जमाव की समस्या के निजात के लिए बन रहे नाला निर्माण का सदर विधायक भूपेश चौबे ने निरीक्षण किया। कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बारिश के मौसम में जलजमाव होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद से पन्नूगंज मार्ग सरोई नदी तक शिविर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि सीएंडडीएस की तरफ से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाला बनने से नगर में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, शिबू चौबे, रिंकू पाठक ,धीरज केसरी, साजन कनौजिया, उत्कर्ष पांडेय, गौरव शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed