फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sadar MLA inaugurated the cone block

सदर विधायक ने कोन ब्लॉक का किया उद्घाटन

Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA inaugurated the cone block
कोन। बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क़ोन ब्लाक का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों के सपने को पूरा किया। नव सृजित विकास खण्ड कोन कार्यलय का उद्घाटन होते ही क्षेत्रवासी खुशी से फूल उठे।
विज्ञापन

पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कोन के संचालन हेतु अस्थायी कार्यालय के रूप मे सचिवालय भवन देवाटन में उद्घाटन करने पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे व जयप्रकाश चतुर्वेदी ने विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुये फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि कोन को विकास खण्ड का दर्जा दिलाने की मांग बहुत अरसे से चल रही थी। भाजपा सरकार ने मांग को पूरा कर दिया। अब क्षेत्रीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। रुपयों की बचत के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वंचितों को आसानी से मिलेगा। जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर हमने अथक प्रयास कर ब्लाक का सृजन कराया था जो कुछ कारणों से संचालन नहीं हो सका था। अब कोन को ब्लाक का दर्जा मिलने से क्षेत्र की विकास होना तय है। खण्ड विकास अधिकारी (अतरिक्त प्रभार कोन) श्रवण कुमार राय ने बताया कि नव सृजित विकास खण्ड कोन मे कुल 31 ग्राम पंचायत शामिल है। दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। पखवारे भर में सभी काम शुरू करा दिया जाएगा। संचालन सुशील चतुर्वेदी और अध्यक्षता ग्राम प्रधान इबरार अली ने किया। पूर्व प्रमुख वंशीधर, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, कुसुम शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, ग्राम प्रधान इबरार अली, उदय यादव, विजय तिवारी, अवधेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पड़रक्ष व हर्रा को कोन मे शामिल करने की मांग
कोन। नव सृजित विकास खण्ड कोन में ग्राम पंचायत हर्रा व पड़रक्ष को शामिल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल की अगुवाई में ग्रामीणों नेसदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपते हुये तत्काल उक्त द्वय ग्राम पंचायतों को कोन में शामिल कराने की मांग की। उधर ब्लॉक उद्घाटन की खबर सुनते ही उत्साहित ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे सोशल डिस्टेंस की पालन करना ही लोग भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed