फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SAD meeting breaks on proposed budget for 2020-21

साडा की बैठक में 2020-21 के प्रस्तावित बजट पर लगा ब्रेक

Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SAD meeting breaks on proposed budget for 2020-21
सोनभद्र। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बुधवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय सभागार में आयोजित बैठक में 2020-21 के आय और व्यय के प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श करने से मना कर दिया गया। कहा गया कि प्रस्तावित बजट में किन-किन स्त्रोतों से कितनी आय होने का अनुमान है और किन-किन कार्यों पर कितनी धनराशि व्यय होगी, इसका पूरा विवरण शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद ही उस विचार-विमर्श किया जा सकता है। हालांकि बैठक में 1.12 करोड़ रुपये की लागत से चोपन - जुगैल मार्ग पर प्रस्तावित पुलिया के निर्माण को मंजूरी भी दी गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि कुछ दिन बाद बोर्ड की बैठक फिर होगी। जिसमें 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बजट में कुछ कमियां रह गईं थी, जिसके चलते उसे फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2019-20 के बजट में 17 करोड़ आय और 16 करोड़ रुपये खर्च का बजट प्रस्तावित किया गया था। उस पर विचार-विमर्श किया गया। उधर, जुलाई 2019 में हुई बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों के अनुपालन में हुए कार्यों को अनुमोदित करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया गया कि जो भी निर्माण व विकास कार्य कराए गए हैं, उनका स्थलीय सत्यापन कराने के बाद विचार-विमर्श किया जाएगा। साडा के नामित सदस्य भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि बैठक में चोपन-जुगैल मार्ग पर 1.12 करोड़ रुपये से पुलिया के निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed