फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rudra Mahayagya will start with Kalash Yatra, will be the story of Shrimad Bhagwat

कलश यात्रा के साथ शुरू होगा रुद्र महायज्ञ, होगी श्रीमद्भागवत कथा

Sun, 06 Mar 2022 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Rudra Mahayagya will start with Kalash Yatra, will be the story of Shrimad Bhagwat
चतरा ब्लॉक के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर में आठ मार्च से मुख्य अतिथि कमल नयनदास जी महाराज के सानिध्य में माता शीतला के मंदिर का जीर्णोद्धार और मां दुर्गा, हनुमान जी व गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि चतरा ब्लॉक के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में आठ मार्च से 16 मार्च तक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

आठ मार्च को कलश यात्रा, भगवान की झांकी, गांव का भ्रमण, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं अग्नि मंथन होगा। इसके साथ ही विंध्याचल से आए आचार्य गोपालधर द्विवेदी, आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी समेत सात आचार्यों के जरिये विराट रुद्र महायज्ञ की शुरूआत होगी। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से प्रियंका पांडेय और विजयगढ़ के चंद्रबली जी महाराज श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम रासलीला करेगी। बताया कि अंतिम दिन 16 मार्च को विशाल भंडारे के साथ विराट रुद्र महायज्ञ का समापन होगा। अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रह्लाद हैं। प्रहलाद विश्वकर्मा, श्रीराम बाबा, रामवृक्ष विश्वकर्मा, लालबिहारी विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed