फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rudra Mahayagya starts with installation of Kalash

Sonebhadra News: कलश स्थापना के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

Sun, 17 Nov 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rudra Mahayagya starts with installation of Kalash
रामगढ़। क्षेत्र के कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ आरंभ हो गया। इससे पहले 21 महिला एवं कन्याओं ने कलश, नारियल के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। ध्वज के साथ निकली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गूंजायमान रहा। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास ने बताया कि आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। रविवार को 21 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं की ओर से कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शीतला माता घाट तालाब पहुंची। वहां से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। कलश स्थापना के साथ ही विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गई।
विज्ञापन

यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की गई। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिये विराट रुद्र महायज्ञ कराया जाएगा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, कोषाध्यक्ष कालो देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, झमोला दीदी, रामा देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, कलावती चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed