फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruby school teacher building the future of the country

शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता ः रूबी

Fri, 27 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ruby school teacher building the future of the country
ब्लाक क्षेत्र के देवरी ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को अपने घर का सदस्य मानकर पढ़ाना चाहिए। क्योंकि शिक्षक मात्र शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, वे देश के अच्छे भविष्य के निर्माता भी  हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के अधिकार 2011 के तहत उस मिथक को तोड़ना है जहां मान्यता है कि प्राइवेट स्कूल में ही अच्छी पढ़ाई होती है। कहा कि योग्यता और वेतन  दोनों में सरकारी शिक्षक अव्वल हैं।
विज्ञापन


 अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने की। इस मौके पर वनवासी सेवा आश्रम के विमल, एबीआरसी विनोद पांडेय ने सर्व शिक्षा अभियान और बच्चों के अधिकार, उपस्थिति की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया गया। शक्तिनगर की शिक्षिका रेणु यादव को भी विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रजनीश, शशिकला, अरुण शुक्ला, रामचंद्र सिंह, रामकेश, प्रभात, राकेश, अब्बूल, अबदार, मंजू देवी, शिवसागर, संध्या सिंह, रंजू मौर्या मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed