फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rs divisive sue

रुपये बांटने वाले पर मुकदमा

Wed, 08 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 08 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rs divisive sue
डेमो पिक
चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन थम नहीं रहा । आचार संहिता के तीन केस पूर्व में दर्ज होने के बाद मंगलवार को घोरावल थाने में चौथा केस दर्ज हुआ। इस बार एक वीडियो क्लिप में नोट बांटते दिखने पर अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही क्लिप में भाजपा का झंडा बैनर दिखने पर घोरावल के भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी शुरू हो गया है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र में किसी स्थान पर रुपये बांटने का मामला सामने आया है। प्रशासन को अज्ञात व्यक्ति ने एक वीडियो क्लिप सौंपा है, जिसमें रुपये बांटते दिखाया जा रहा है। यह रुपये कौन और कहां बांट रहा, इसका पता तो नहीं चल सका है लेकिन क्लिप में भाजपा का बैनर, झंडा नजर आ रहा है, जिस आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


घोरावल क्षेत्र के फ्लाइंग मजिस्ट्रेट जय प्रकाश चौबे ने इस बाबत तहरीर घोरावल थाने में दी है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक कार्यकर्ता के जरिए दो हजार रुपये का नोट बांटा जा रहा है और भाजपा का  झंडा दिखने के नाते भाजपा प्रत्याशी अनिल मौर्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल एसडीएम डीपी सिंह का कहना है कि भगवास में सोमवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। इसमें कार्यकर्ताओं के जरिए रुपया बांटने की शिकायत मिली थी। इसके अलावा वीडियो क्लिप भी मुहैया कराई गई है। इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed