फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Route diversion will happen on many routes of the city from today

आज से राबर्ट्सगंज नगर के कई मार्गों पर होगा रूट डायवर्जन

Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will happen on many routes of the city from today
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। शनिवार से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सभी सीओ, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस को पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया है। नगर पालिका राबर्ट्सगंज में 22 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 26 अक्तूबर की रात 11 बजे तक और 29 से 31 अक्तूबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। एंबुलेंस/शव वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि रायपुर, पन्नूगंज से राबर्ट्सगंज नगर की ओर आने वाले भारी वाहन बेलखुरी तिराहा से वाया मधुपुर मार्ग की तरफ जाएंगे। नई बाजार चौकी थाना राबर्ट्सगंज से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन बेलखुरी तिराहा से मधुपुर मार्ग की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल-शाहगंज रोड से राबर्ट्सगंज नगर की ओर आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहे से राजगढ़ होकर जाएंगे। मारकुंडी की तरफ से कचहरी-पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन ओवरब्रिज होते हुए वाया मधुपुर-बेलखुरी तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
22 से 26 अक्तूबर तक नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए चार पहिया, तीन पहिया और बाइक के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रायपुर पन्नूगंज से राबर्ट्सगंज की ओर आने वाले वाहन हाइडिल मैदान खड़े होंगे। ईदगाह कट/ओवरब्रिज के नीचे से राबर्ट्सगंज की ओर आने वाले वाहन चंडी तिराहा ओवरब्रिज के नीचे वाहनों को पार्क करेंगे। घोरावल से राबर्ट्सगंज नगर की ओर आने वाले वाहन धर्मशाला चौक पर ओवरब्रिज के नीचे खड़े होंगे। चोपन, चुर्क से आने वाले वाहनों की पार्किंग बढ़ौली चौराहा ओवरब्रिज के नीचे होगी। सिटी सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि तय स्थानों पर यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed