{"_id":"ee4b62682afdc6833cb0c6def24175ea","slug":"round-the-clock-to-get-train-tickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीसों घंटे मिलेगा रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीसों घंटे मिलेगा रेल टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर मध्य
रेलवे इलाहाबाद के रेलवे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीके त्रिपाठी ने
सोमवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन
अधीक्षक शमसुद्दीन से ट्रेनों के संचालन के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान डीआरएम ने अधीक्षक को 24 घंटे यात्रियों को टिकट वितरण करने और ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
इसके बाद यहां से डीआरएम अगोरी और चोपन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।
मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद दोपहर दो बजे स्पेशल ट्रेन से रेलवे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीके त्रिपाठी राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के संचालन के बारे में स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ की। डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरती जाए।
नियमानुसार ट्रेनों को स्टेशन से रवाना किया जाए। ड्यृटी के दौरान असावधानी बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान टिकट खिड़की पर ट्रेनों के आगमन के एक घंटे पूर्व टिकट मिलेगा लिखा देख डीआरएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मातहतों को 24 घंटे टिकट की बुकिंग करने का निर्देश दिया। ।
17 मिनट निरीक्षण करने के बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन से अगोरी और चोपन के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल दूर संचार संकेत अभियंता इलाहाबाद संजीव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक इलाहाबाद अंशू पांडेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शैलेश कौशल, राबट्र्सगंज उप स्टेशन अधीक्षक राजमनी शास्वत, संगीता शुक्ला, माऊफ अहमद, राजेंद्र तिवारी मौजूद रहे।