{"_id":"57472e394f1c1b2c3e69114b","slug":"roof-blown-off-by-the-storm-two-people-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से दो लोगों के घर की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से दो लोगों के घर की छत उड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 26 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में बुधवार की शाम आंधी आने से दो कच्चे घरों की छत उड़ गई। गनीमत रही कि घर में सो रहे परिवार के लोगों को चोट नहीं आई। सूचना पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पाल मौके पर पहुंचे व वस्तु स्थिति का जायजा लिया। गृहस्वामी धर्मजीत कुशवाहा व लखन पाल से पूछताछ कर हकीकत जानी। बुधवार को मौसम अचानक खराब हो गया और शाम को तेज आंधी और पानी आ गया। इस दौरान घर का शेड, कंडी, बल्ली आदि उड़ गया। उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे।
हवा इतनी तेज थी कि पूरा छत कुछ दूरी पर जा गिरा और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गृह स्वामियों ने कहा कि अब उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
हवा इतनी तेज थी कि पूरा छत कुछ दूरी पर जा गिरा और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गृह स्वामियों ने कहा कि अब उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन