फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Role of women is important in building society: Meenakshi

समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम: मीनाक्षी

Fri, 24 Nov 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Role of women is important in building society: Meenakshi
नगर स्थित राजा शारदा इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मातृशक्ति समागम का आयोजन किया गया। इसमें देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए महिलाओं को बढ़-चढ़कर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला समन्वय की प्रमुख मीनाक्षी वी ने कहा कि महिलाएं जीवन देने वाली हैं। परिवार को संभालने वाली हैं। समाज के विकास में उनका अहम योगदान है। महिलाएं अपनी भूमिका को समझें और पूरी सजगता के साथ इसके निर्वहन के लिए आगे आएं। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्या सुनकर उसका समाधान कराने का भी आश्वासन दिया। समागम में स्थानीय उत्पादकों की स्टाल लगाए गए। जूट से निर्मित वस्तुएं, जैविक विधि से उत्पादित सब्जियों, सोलर व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, दूध एवं मधु से निर्मित सामान, लकड़ी एवं बांस से बने खिलौने के माध्यम से महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक चित्रा जालान ने अतिथियों का स्वागत व आभार जताया। इस मौके पर पुनीत, लालजी, भोलानाथ मिश्र, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला, ब्रह्मकुमारी से बीके सुमन, रमेश मिश्रा, संगम गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed