{"_id":"62b2094183d50d634d6f9c97","slug":"robbery-case-against-13-including-water-park-owner-sonbhadra-news-vns660074198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर पार्क मालिक समेत 13 के खिलाफ डकैती का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर पार्क मालिक समेत 13 के खिलाफ डकैती का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व मिर्जापुर के अहरौरा स्थित वाटर पार्क में हुए बवाल के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में सोनभद्र की जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल के पति अरुण पटेल की तहरीर पर पुलिस ने पार्क के मालिक समेत 13 लोगों के खिलाफ डकैती समेत विभिन्न धाराओं में केेस दर्ज कर लिया है। वहीं पार्क के एक कर्मचारी ने भी कइयों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के सिरिसिया ठकुराई गांव निवासी अरुण सिंह पटेल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे अपनी पत्नी राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र समेत अन्य लोगों के साथ एक्वा वाटर पार्क अहरौरा घूमने गए थे। उनका आरोप है कि अचानक अंदर मौजूद पार्क के मालिक समेत अन्य लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मना करने पर विपक्षीगणों ने उन्हें, विनोद और अस्मित समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके गले से सोने का चेन छीन लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। गाड़ी में रखे सरकारी कागजात भी छीन ले गए और जान से मारने की धमकी भी दी। उधर पार्क के कर्मचारी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि खुद को सोनभद्र का जिपं अध्यक्ष बताने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ पार्क में मारपीट की जिसकी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में है। इस संबंध में अहरौरा थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जिपं अध्यक्ष के पति अरुण की तहरीर पर पार्क के मालिक समेत कई लोगों के खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूूसरे पक्ष से मिली तहरीर की भी जांच की जा रही है। कहा कि विवाद करने में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।