{"_id":"5eaee91d8ebc3e90914065a4","slug":"roadways-buses-leaving-only-for-emergency-services-sonbhadra-news-vns5230846129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ आपात सेवाओं के लिए निकल रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ आपात सेवाओं के लिए निकल रही रोडवेज बसें
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आपात सेवाओं के लिए रोडवेज की बसों और प्राइवेट वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों में विभिन्न जनपदों की रोडवेज बसों से यात्रियों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले राबर्ट्सगंज बस स्टेशन परिसर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। परिसर में सिर्फ रोडवेज की बसें खड़ी हैं। वहीं, आपात सेवा में लगी रोडवेज बसों के संचालन के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के साथ ही सतर्कता बरतते हुए पचास प्रतिशत कर्मचारियों से ही सेवा ली जा रही है।
अमर उजाला की टीम रविवार को दोपहर 12.30 बजे राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन परिसर पहुंची। यहां रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज आरके सिंह कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मिले। उनका कहना था कि सोनभद्र डिपो की कुल 60 बसें हैं। लगभग 135 चालक और इतने ही परिचालक हैं। लॉकडाउन की घोषणा होने पर रोडवेज की बसें राबर्ट्सगंज बस स्टेशन परिसर में खड़ी कराई गई हैं। प्रशासन के निर्देश पर आपात सेवा के लिए रोडवेज की बसों को जिले के बाहर से श्रमिकों को लाने और यहां अन्य जगहों पर ले जाने के लिए ही निकाली जा रही हैं। रविवार को श्रमिकों को पहुंचाने के लिए रोडवेज की कुल 24 बसें विभिन्न जनपदों में भेजी गईं। उन्होंने बताया कि बसों को परिसर से रवाना करने से पहले सैनिटाइज कराया जाता है। चालकों, परिचालकों को भी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य आवश्यक जांच कराकर भेजा जाता है। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग मेटेंन करते हुए श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। मौजूदा समय में पचास प्रतिशत कर्मचारी आपात सेवा में लगाए हैं। चालकों के रहने, खाने, सोने आदि की व्यवस्था रोडवेज बस स्टेशन परिसर में की गई है। चालकों को सैनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किए गए है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की 11 बसें जनपद से बाहर श्रमिकों को लाने के लिए भेजी गई हैं। शेष बसें जनपद के क्वारंटीन सेंटरों में ठहराये गये श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं।