{"_id":"68552d18a710a9643501a359","slug":"roadways-bus-and-pickup-full-of-passengers-stuck-in-railway-underpass-amid-rain-in-sonbhadra-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बारिश के बीच रेलवे अंडरपास में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस व पिकअप, अटक गई लोगों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बारिश के बीच रेलवे अंडरपास में फंसी यात्रियों से भरी रोडवेज बस व पिकअप, अटक गई लोगों की सांसें
Fri, 20 Jun 2025 03:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:13 PM IST
सार
Sonbhadra News: शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया सीएचपी के पास स्थित रेलवे अंडरपास में बस और पिकअप फंसने से लोगों में आक्रोश है। इसको प्रशासनिक लापरवाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अंडरपास के नीचे फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया सीएचपी के पास स्थित रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भर गया है। जलभराव इतना ज्यादा हुआ कि वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे एक रोडवेज बस और पिकअप वाहन फंस गए। अंडरपास में जलभराव के कारण बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं।
विज्ञापन
लोग भय के बीच मदद का इंतजार करते रहे। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
जलभराव के कारण कई गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं। सोशल मीडिया पर अंडरपास में फंसे वाहनों का वीडियो वायरल हो गया, जिसे लेकर लोग प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि रेलवे अंडरपास की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन