{"_id":"66aa755b6eb4716613086361","slug":"roads-filled-with-water-due-to-rain-for-three-hours-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-116177-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन घंटे बारिश से सड़कों पर भरा पानी, दो दिन में 5.5 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन घंटे बारिश से सड़कों पर भरा पानी, दो दिन में 5.5 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनांचल में बुधवार की सुबह करीब तीन घंटे हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं दूसरी तरफ रॉबर्ट्सगंज शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया। प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
बारिश होने से दो दिन में 5.5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आस-पास के ग्रामीण अंचल में बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश शुरू हुई।
रॉबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में करीब तीन घंटे तक चारों तरफ बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं दूसरी तरफ रॉबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। नगर के धर्मशाला चौक से मेन चौक रोड, बाईपास रोड चंडी तिराहा से मेन चौक रोड, बढ़ौली चौक, नई बस्ती में जल जमाव होने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
बारिश का पानी भरने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश होने से धान की रोपाई जोर पकड़ ली है। किसान खेती बारी में जुट गए हैं। बारिश होने से दो दिन में तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस तथा सोमवार को अधिकतम पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बिजली गिरने से पांच पशु मरे
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में बुधवार को बिजली की चपेट में आने से खेत में चर रहे पांच पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक शुभलाल विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद तेज गरज चमक के साथ हो रही बरसात के बीच बिजली गिरने से खेत में घास चल रहे उनके पांच पशुओं की मौत हो गई। इसमें तीन गाय, एक बैल व एक बछिया हैं। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।