फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road built under loose high tension wire, notice sent to contractor

ढीले हाईटेंशन तार के नीचे बना दी सड़क, ठेकेदार को भेजा नोटिस

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road built under loose high tension wire, notice sent to contractor
ओबरा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के लंगडा मोड़ से जाने वाले मार्ग के ऊपर लटकता विद्यु? - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के लंगडा मोड़ से जाने वाले मार्ग के ऊपर से लटक रहे हाईटेंशन तार को हटाए बिना जिला पंचायत ने सीसी रोड का निर्माण करा दिया है। हाईटेंशन तार लंबे समय से झूल रहा है। मामला संज्ञान में आने पर पीसीएल विभाग ने सड़क का निर्माण कर रही फर्म को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

लंगड़ा मोड़ से जाने वाले मार्ग पर झूल रहे तारों की चपेट में आने से पूर्व ट्रक में आग लग चुकी है। इस मार्ग से निकलने वाले भारी वाहनों को काफी परेशानी हो रही है। उसके बाद भी सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने तार को अन्यत्र शिफ्ट किए बिना सीसी रोड का निर्माण करा दिया। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क निर्माण के बाद विद्युत विभाग को इसकी जानकारी हुई। अवर अभियंता अनुज कुमार के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण करने वाली वैष्णो एंटरप्राइजेज ने हाईटेंशन तार के नीचे बिना पूर्व सूचना व बगैर अनुमति के अवैधानिक निर्माण करा लिया है जो भारतीय विद्युत नियमावली के विरुद्ध है। एसडीओ ओबरा आशीष शुक्ला ने वैष्णो एंटरप्राइजेज के विंध्य प्रताप सिंह को नोटिस भेजकर निर्माण कार्य बंद कराने व तार हटाने के लिए 15 दिन के अंदर आवेदन करने के लिए सख्त हिदायत दिया। कहा है कि अगर इस बीच उक्त स्थान पर किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सड़क बनाने वाले ठेकेदार की होगी। विद्युत विभाग के नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि विद्युत तार के नीचे बगैर अनुमति के किए गए सड़क निर्माण की जानकारी एसपी, एक्सईएन पिपरी, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा और चोपन थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed